टास्कफोर्स ने छापेमारी कर पांच किशोर श्रमिकों को चिह्नित किया
बस्ती, अगस्त 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। बालश्रम मुक्त अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स ने पांच फर्मों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पांच किशोर श्रमिक चिह्नित किये गये। इनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह ने दी। एएलसी ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्याम सुंदर शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक एचटीयू ओमप्रकाश गौतम, एसआई भोला यादव, महिला आरक्षी नीलम की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोल्डन मेंस पार्लर बुद्धसराय, श्रीचंद्र फर्नीचर हाउस मिश्रौलिया, प्रदुम्न आटो सेंटर महसो, राकेश आटो पार्ट्स महादेवा और अनुरूद्ध आटो पार्ट्स महादेवा की जांच की। जांच के दौरान इन पांच प्रतिष्ठानों से पांच किशोर श्रमिक कार्य करते चिह्नित किये गये, इनके विरूद्ध नोटिस जारी किया गया है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.