गिरडीह, दिसम्बर 26 -- गिरिडीह/देवरी। धान खरीदारी का भुगतान 48 घंटे के अंदर किसानों को कर देने का सरकार का दावा फेल होता नजर आ रहा है। कई किसानों को धान दिए सप्ताह दिन बीत गए, पर अब तक उनके खाते में पैसा नहीं आया है। गिरिडीह जिले में 58 धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले गए है। जिले में 3.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। 25 दिसंबर तक 57 केंद्रों में 41832 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जिले के 612 किसानों ने अब तक धान अधिप्राप्ति केंद्रों में धान बेचा है। किसानों को सरकार की ओर से बोनस सहित धान की कीमत 2450 रुपए क्विंटल दिया जाना है। इस लिहाज से किसानों को लगभग 10 करोड़ 25 लाख का भुगतान होना है। अभी तक किसानों को 2 करोड़ 72 लाख का भुगतान हुआ है। देवरी के दर्जनों किसानों का नहीं हुआ भुगतान देवरी अंचल के मानिकबाद, जमखोखरो, बरवाडीह, सिकरूडीह एवं अ...