कोडरमा, मार्च 2 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि कोडरमा जिले के विभिन्न इलाकों के कई लोग अरब देशों में कमाने गए हुए हैं। हाल के दिनों में वहां का माहौल खराब होने से यहां परिजनों में भय का माहौल है। कोडरमा के मरकच्चो और जयनगर प्रखंड के कई लोग बहरीन में हैं। यहां उनके परिजन लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और पल पल की जानकारी भी ले रहे हैं। वहां के लोगों का कहना है कि बहरीन की सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरीके से पालन किया जा रहा है। फिलहाल चिंता बनी हुई है। सभी ने कहा कि आसपास हो रही बमबारी आवाज कभी-कभी परेशान कर जाती है। सभी ने कहा कि रमजान जैसे पवित्र दिनों तनाव नहीं होना चाहिए। कमाने खाने वाले लोगों को अनावश्यक भय का माहौल कायम हो जाता है। सभी ने कहा कि किसी भी समस्या का हल युद्ध नहीं है। इसे बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। मरकच्चो ...