कोडरमा, नवम्बर 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं के कारण आम लोग ठिठुर रहे हैं। मालूम हो कि जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। इसके बाद भी अधिकतर जगहों में अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। दूसरी ओर, आपदा प्रबंधन विभाग ने अलाव के लिए 79 लाख का फंड जारी कर दिया है। उपायुक्त को राहत राशि आवंटित की गई है। इधर, बढ़ती ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से गरीब वर्ग को परेशानी हो रही है। दैनिक मजदूर, रिक्शावालों को अधिक फजीहत झेलनी पड़ रही है। इस मौसम में बाजार, हाट और स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था आमतौर पर लोगों को ठंड से राहत देने में मदद करती है, लेकिन फिलहाल प्रशासन की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.