गिरडीह, जून 5 -- गिरिडीह। जिले में अनेक होटल से लेकर अस्पताल और अपार्टमेंट हैं, जो आग से सुरक्षित नहीं है। फिर भी इनको सम्बंधित विभाग द्वारा एनओसी दे दी जाती है। यह बहुत ही गंभीर और चिंताजनक सच्चाई है। नियमों को ताख पर रखकर बिना पूर्ण अग्नि सुरक्षा उपायों के लगभग होटल, अस्पताल और अपार्टमेंट भी चल रहे हैं। आग लगने की स्थिति में ऐसे होटलों, अस्पतालों और अपार्टमेंट में समुचित व्यवस्था नहीं होती है। अचानक आग लगने पर फायर ब्रिगेड को बुलाने के अलावा इनके पास कोई चारा नहीं होता है। दुर्भाग्य की बात यह है कि देशभर के साथ जिले में भी आगलगी से दर्दनाक हादसे होने पर भी सम्बंधित विभाग सोया रहता है। यह भी पढ़ें- बोकारो में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, होटल-अस्पताल और अपार्टमेंटों में बढ़ा हादसों का खतरा दिल्ली में मालवीय नगर के एक होटल में बीते बुध...