हाथरस, दिसम्बर 6 -- टावर से बैटरी इन्वर्टर पार कर ले गये चोर -(A) टावर से बैटरी इन्वर्टर पार कर ले गये चोर - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के भोजपुर स्थित टावर को बदमाशों ने बनाया निशाना - शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश में जुटी हाथरस। इगलास रोड भोजपुर स्थित टावर को बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां से चोर बैटरी व इन्वर्टर पार कर ले गए। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला हेमराज निवासी दिलीप कुमार पुत्र राजन सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी पर कंट्रोल रूम ऑफीसर है। गजू मथुरा से वाहनपुर हाथरस तक हाइवे के रखरखाव की जिम्मेदारी दिलीप कुमार की है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोजपुर खेतसी व नगला वीसैया के बीच में टावर लगा है। यहां से चोर एमआरसीएस, यूपीएस, दो बैटरी, आरडी वायरलेस सहित अन्य...