जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर। टाटानगर समिति चक्रधरपुर मंडल के ट्रेक्शन टावर वैगन चालक को भत्ता नहीं मिलने से आक्रोश है। जबकि, 24 घंटे की ड्यूटी के दौरान खराब परिस्थितियों के बीच टावर वैगन चलने वाले अत्यधिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल में सभी टावर वैगन चालकों ने भत्ते के लिए आवेदन किया है, लेकिन उन्हें विभागीय ट्रेन नियमों के अनुसार टावर वैगन भत्ता नहीं दिया जा रहा है। टावर वैगन चलाने के लिए कई वर्षों से एलपीजी ड्राफ्टिंग की मांग की जा रही है। लेकिन रेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...