रामपुर, फरवरी 1 -- टांडा। रामपुर मार्ग मुख्य तिराहे पर माल के आगे लगी हाई मास्क लाइट के टावर में रात के समय किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे नगर पालिका को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही नगर पालिका की इलेक्ट्रिशियन की टीम ने मौका मुआयना किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...