अलीगढ़, अप्रैल 17 -- अलीगढ़,वरिष्ठ संवाददाता। अकराबाद के ग्राम शंकरगढ़ में टावर पर लगे केसरिया झंडे को हटाकर नीला झंडा लगाने का वीडियो गुरूवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वीडियो 14 अक्टूबर का बताया जा रहा है। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई थी। वायरल वीडियो में एक शख्स अकराबाद के ग्राम शंकरगढ़ के माजरा किवलास में एक पुराने व निष्क्रिय ट्रांसमिशन टावर पर लगे भगवा झंडे को युवक उतारकर फेंकता दिखाई दे रहा है। उसकी जगह नीला झंडा लगा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो : टावर पर लगा भगवा झंडा हटाकर लगाया नीला झंडा वीडियो में देखा जा रहा है कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूद...