शाहजहांपुर, मार्च 31 -- तिलहर। कपसेड़ा में युवक द्वारा टावर पर चढ़कर किए गए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसेड़ा निवासी रामू सोमवार को ग्राम बिलहरा स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया और करीब छह घंटे तक ऊपर बैठा रहा। इस दौरान वह मोबाइल के जरिए नीचे मौजूद परिजनों से संपर्क कर एक युवती से शादी की जिद करता रहा और उसे मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। लंबे समय तक टावर पर बैठे रहने से युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वह स्वयं नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे कोतवाली लाकर शांति भंग की धारा ...