टावर पर चढ़ी किशोरी, दो घंटे तक काटा जमकर हंगामा, उतरता न देख सिपाही ने ऊपर जाकर समझा बुझा उतारा
बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के भारत नेपाल सरहद पर स्थित रूपईडीहा थाने व कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के पास एक मोबाइल टावर पर बुधवार सुबह एक किशोरी चढ़ गई। उसने टावर पर चीख कर जमकर हंगामा काटा। उसके परिजन पहुंच गए। तमाशबीनों की भारी भीड़ इकठ्ठा होकर रील बनाने लगी। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रूपईडीहा थाने में तैनात निरीक्षक अपराध गणेश तिवारी, उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, भीम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी एक दो बच्चे के पिता से शादी करने की जिद पर अढ़ी टावर से उतरने से इंकार करती रही। सिपाही अयोध्या प्रजापति ने दो घंटे बीतने पर टावर पर चढ़ किशोरी को समझा बुझा कर उतारा गया।
मोबाइल टावर की जानकारी रूपईडीहा थाने के कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के पास एक मोबाइल कंपनी का मोबाइल टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.