एटा, अप्रैल 8 -- टावर पर चढ़कर घंटों तक हंगामा करने वाले युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने युवक के साथ जाने से इंकार कर दिया है। युवक ने टावर पर चढ़कर घंटों हंगामा किया था। बता दें कि कोतवाली नगर के मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी सूरज प्रताप की शादी आठ साल पहले प्यारेलाल की बेटी नीरज निवासी मलावन के साथ हुई थी। आरोप है कि सूरज प्रताप शराब पीकर पत्नी की पिटाई करते थे जिससे नाराज होकर कुछ दिन पहले मायके मलावन आ गई थी। मंगलवार सुबह सूरज प्रताप पत्नी को बुलाने पहुंचे। पत्नी ने साथ जाने से इंकार कर दिया। सुबह करीब 11 बजे पत्नी के साथ जाने से इंकार करने से नाराज होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। चार घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा। एसएचओ मलावन आरके सिंह ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाले युवक का शां...