टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाला किसान गिरफ्तार
जौनपुर, जून 20 -- खुटहन। शेखअसरफपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने और आत्महत्या की धमकी देने वाले किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को किसान सतीश यादव गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरवाया। इस मामले में लेखपाल और पंचायत अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार टावर पर चढ़ने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए थे। यह भी पढ़ें- टावर पर चढ़ने वाले युवक पर केस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई पूरी करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.