रांची, मई 20 -- झारखंड की रांची से आत्महत्या का बेहद अजीब मामला सामने आया है। यहां के बेडो थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने बिजली के टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर अपनी जान दी है। आस-पास के लोग इस बात से हैरान हैं कि उसने आत्महत्या के लिए ऐसा रास्ता क्यों अपनाया। मृत युवक की पहचान बिरसा उरांव नाम से हुई है। उसकी उम्र महज 18 साल थी और वह गुमला जिले में भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव में रहता था।बिजली के टावर पर चढ़कर लगाई फांसी जानकारी के मुताबिक, बिरसा ने रांची जिले के बेडो थाना क्षेत्र के ईंटाचिल्द्री टंगराटोली नामक गांव के पास लगे बिजली के टावर पर चढ़कर फांसी लगाई है। आत्महत्या की ये घटना संभवता बुधवार रात की बताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी, तो मौके पर पहुंची टीम ने लाश उतरवाकर छानबीन और पूछताछ शुरू...