बरेली, फरवरी 16 -- बरेली, सरस्वती विहार बीसलपुर रोड के लोगों ने कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर पार्षद और लोगों ने आरोप लगाया कि इस प्लाट से दो पड़ोसियों के घरों की दीवारें सीधी जुड़ी हुई है। इतनी घनी आबादी और घरों से सटाकर टावर लगाना न केवल सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है बल्कि लोगों के लिए सीधा खतरा भी है। कॉलोनी में पहले से ही एक टावर लगा हुआ है। दूसरा टावर लगने से रेडिएशन का स्तर भी बढ़ेगा। टावर निर्माण के लिए कोई सहमति भी नहीं ली गई है। टावर का निर्माण रुकवाने की मांग करते हुए लोगों ने कहा, यदि प्रशासन इस बारे में उचित निर्णय नहीं लेता है तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...