गया, जून 17 -- शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र टावर चौक की तस्वीर इन दिनों नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। सड़क के बीच बने डिवाइडर में पौधेरोपण और सौंदर्यीकरण के लिए छोड़ी गई जगह कूड़े-कचरे से पूरी तरह भर चुकी है। प्लास्टिक, थर्मोकोल, सड़े-गले कचरे और अन्य अपशिष्ट के ढेर के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। यह स्थिति तब है जब टावर चौक से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है और यही मार्ग विष्णुपद मंदिर सहित शहर के प्रमुख स्थलों की ओर भी जाता है। शहर की सुंदरता में लगा रहा दाग यह भी पढ़ें- टावर चौक का डिवाइडर बना कूड़ाघर, शहर के सबसे व्यस्त के. पी रोड की बिगड़ी सूरतस्थानीय दुकानदार की राय स्थानीय दुकानदार विनय कुमार ने कहा कि राजेन्द्र टावर चौक गया की एक पहचान है। वहीं इसके बगल में डिवाइडर में गंदगी इ...