अररिया, जून 20 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के कलियागंज में गुरुवार की शाम टावर का तार काट रहे दो लोगों में से एक को गार्ड ने धर दबोचा। एक भागने में सफल रहा। धराया किशोर तीरा खारदह के सिकटी थाना क्षेत्र का बताया गया है। इस मामले में इंडस टावर लिमिटेड कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सह रौतारा कटिहार निवासी वरूण कुमार सिंह के आवेदन पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। जिसमें उक्त पकड़ाये किशोर के अलावे सज्जाद (पियका) साकिन जोकीहाट मछली हाट के बगल व मोहम्मद अब्दुल साकिन जोकीहाट पेट्रोल पंप के सामने को आरोपित किया गया है। यह भी पढ़ें- टावर का तार काटते युवक धराया किशोर ने बताया कि हम दोनों को अब्दुल मोटर साइकिल से टावर के पास उतारकर तार काटने कहा था। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पकड़ाये किशोर को शुक्रवार को...