लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय। वीरूपुर थाना क्षेत्र के टालशर्मा गांव में बुधवार को विवाहिता के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान उपेंद्र चौधरी की 27 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने मारपीट का आरोप पास के ही स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए इलाज के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...