समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक के समीप सोमवार की सुबह विदेशी शराब लोड एक बोलेरो सड़क पर पलट गई। हालांकि बोलेरो का चालक और शराब के धंधे बाज भागने में सफल रहा। लोगों का बताना था कि सोमवार की सुबह मधुरापुर टारा चौक पर सोमनाहा की ओर से आ रही शराब लोड एक बोलेरो अचानक पलट गई। हालांकि इस घटना में एक जेनरल स्टोर का दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत मौके पर पहुंचे और उक्त बोलेरो को जप्त कर थाना लाये। बोलेरो में 85 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...