मिर्जापुर, जुलाई 22 -- ड्रमंडगंज (मिर्जापुर) lवाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास बुधवार दोपहर। सोयाबीन लदे ट्रक का अगला टायर अचानक ब्लास्ट कर गया l ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक बाल बच गया। महाराष्ट्र के नागपुर से सोयाबीन डीओसी लादकर ट्रक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिला जा रहा था। दोपहर बारह बजे के करीब ड्रमंडगंज घाटी में नीचे उतरते समय जैसे ही ट्रक बड़का मोड़ घुमान से सौ मीटर पहले पहुंचा, अगले पहिए का टायर अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। संयोग था कि ट्रक डिवाइडर से टकराकर रूक गया, नही तो सैकड़ों फीट नीचे गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में ट्रक चालक 45 वर्षीय धर्मेंद्र यादव निवासी रूनुआ थाना फर...