कोडरमा, अप्रैल 22 -- चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार रात करीब 9 बजे एक कार का टायर अचानक ब्लास्ट हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के समय कार में सवार सभी चार लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है कि सभी सवार जयनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और बगोदर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में पांच लोग घायल यह भी पढ़ें- नींद की झपकी आने से पलटी कार, आठ घायल यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार सड़क किनारे खेत में पलटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...