इटावा औरैया, मार्च 22 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास रविवार तड़के डीसीएम चालक सड़क किनारे खड़े वाहन का टायर बदल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रॉला चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के सहुआपुर गांव निवासी 30 वर्षीय आलोक वाजपेयी पुत्र शिवदयाल शनिवार रात आगरा से डीसीएम में माल लादकर बनारस के लिए निकला था। रविवार तड़के जब वह विचारपुरा गांव के पास पहुंचा, तभी उसकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद उसने डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पीछे का टायर बदलने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉला ने खड़ी डीसीएम में जोरदार टक्...