दुमका, मार्च 31 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। टायर बदले जाने के दौरान जग स्लिप करने से उपचालक सूरज मंडल का दायां हाथ बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के बाद चालक नंदलाल मंडल ने गोपीकांदर पुलिस की मदद से घायल सूरज मंडल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर प्राथमिक इलाज कराया। जहां चिकित्सक डॉक्टर हेमंत मुर्मू ने बताया कि दाया हाथ पूरी तरह से टूट गया है। बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर सोमवार को गोपीकांदर थाना क्षेत्र सेल्फी पहाड़ स्थित कारुड़ीह मोड़ के पास 407 वैन वाहन का पीछे का टायर ब्लास्ट हो गया था। जिसके बाद चालक और उपचालक दोनों मिलकर ब्लास्ट टायर को खोलकर दूसरा टायर जग के द्वारा फिट करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.