एटा, अप्रैल 8 -- खड़ी कार से चोरों ने लाखों रुपये पार कर दिए। पंक्चर सही करने के बाद पीड़ित ने कार में जाकर देखा। उसमें बैग न देख पीड़ित के होश उड़ गए। आस-पास लोगों से जानकारी ली। पीड़ित ने कोतवाली नगर में जाकर शिकायत की। जानकारी पर पहुंची नगर पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। थाना मिरहची के गांव नयाबांस निवासी पशु व्यापारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को रुपये निकालने शहर आए थे। यूनियन बैंक से पांच लाख रुपये निकाले और बैग में रखे लिए। बैग में पहले से 50 हजार रुपये रखे हुए थे। बैग को कार में रख दिया था। बताया जा रहा है कि कार से घर लौटते समय रास्ते में कार पंक्चर हो गई। टायर बदलने के लिए वह कार से उतरे।बताया जा रहा है कि चोर पीछे से पहले से पीछा कर रहे थे और उन्हें मौका मिल गया। टायर बदलने के लिए पीड़ित उतरे और अकेले ही टायर बदलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.