फतेहपुर, अप्रैल 12 -- चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना के पास रविवार दोपहर एक लोडर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लोडर सवार एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोडर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। थरियांव थाना क्षेत्र के जय सिंहपुर गांव निवासी 45 वर्षीय कन्हैया लाल, अपनी पत्नी मधु के साथ पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। करीब 15 दिन पहले उन्होंने अपने बहनोई शुभाष राठौर, बहन उमा राठौर और भांजे योगेश को भी काम के लिए पुणे बुलाया था। काम पसंद न आने और परिवार में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग ट्रेन से कानपुर पहुंचे और वहां से रामादेवी से एक लोडर में सवार होकर गांव लौट रहे थे। कल्यानपुर गांव के सामने लोडर का पिछला बायां टायर अचानक फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर पलट ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.