टायर फटने से हाईवे पर पलटा फल-सब्जी से भरा लोडर
इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल ओवरब्रिज के पास फल और सब्जियों से भरा एक लोडर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोडर में लदा फल व सब्जियों का सामान सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में लोडर सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार लोडर वाहन शहर की नवीन मंडी से फल और सब्जियां लेकर चकरनगर क्षेत्र की ओर जा रहा था। सराय जलाल ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही वाहन का एक टायर अचानक फट गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर पलटा केला लदा लोडर तेज आवाज के साथ टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और लोडर सड़क किनारे पलट गया।हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर बड़ी मात्रा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.