उन्नाव, अप्रैल 13 -- बीघापुर। उन्नाव लालगंज हाइवे स्थिति एक ढाबा के पास रविवार दोपहर हुए हादसे में स्कूटी का पिछला टायर फटने से उस पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि विनीत कुमार व नवनीत कुमार पुत्रगण अनिल कुमार दीक्षित निवासी कानपुर स्कूटी से घर लौट रहे थे। लोगों की मदद से घायलों को बीघापुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नवनीत कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...