हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। लोनार थानाक्षेत्र में शाहाबाद-सांडी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। जगदीशपुर चौराहे के पास सब्जी से लदे लोडर का पिछला टायर फटने से पलट गया। हादसे में पीलीभीत के एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। पीलीभीत के पूरनपुर निवासी 28 वर्षीय नूर मोहम्मद सब्जी का कारोबार करते थे। वह शुक्रवार को कानपुर से लोडर में सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन लोनार थानाक्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक पीछे का टायर फट गया और लोडर पलट गया। हादसे में नूर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक सुमेर भी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नूर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। चालक सुमेर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.