शामली, अक्टूबर 7 -- कांधला। उत्तराखंड में स्थित सुंदरनगर में ट्रक के पहिये में फंसी पत्थर की रोडी निकालते समय अचानक टायर फटने से घायल चालक की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि टायर फटने से रिम एवं धुरे का हिस्से टूटकर उसके सिर में जा लगा। उसे गंभीर हालत चंड़ीगढ़ में भर्ती कराया गया था। परिजनों में कोहराम मचा है। क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी सादिन का पुत्र मुनव्वर उर्फ शंभू रोड़ी-बजरी से भरा ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। गांव निवासी मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि वह उत्तराखंड से रोडी से भरा ट्रक लेकर जा रहा था कि सुंदर नगर के पास ट्रक रोका। उसने देखा की ट्रक के पहिये में छोटे पत्थर फंसे है। वह पेचकस से उन्हें निकालने लगा इसी दौरान ट्रायर फट गया जिससे रिम एवं धुरा टूटकर उसके टुकड़े तेज प्रेशर के कारण मस्ति...