कन्नौज, मई 2 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि चालक सहित सात लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ। जब बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार सवार कार का अगला टायर अचानक फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गया।

हादसे का विवरण टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सदरा निवासी अभिषेक पुत्र चरण सिंह किराए की कार से अपने रिश्तेदारों के साथ राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में शिवकुमार वर्मा, उनकी पत्नी रीता, पुत्री कनक, भाभी कुसुम वर्मा पत्नी शैलेंद्र, ससुर राजेश, सास गीता देवी व परिवार की अन्य सदस्य मोहनी सहित कुल आ...