टायर फटने से दूसरी लेन में जा पलटा ट्रक, केबिन में फंसा ड्राइवर जख्मी
गिरडीह, मई 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार रात गोपालडीह मोड़ के पास एक और भीषण दुर्घटना हो गई। यूपी से धनबाद के निरसा गेहूं लेकर जा रहे ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया। टायर फटते ही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर जीटी रोड की दूसरी लेन में जाकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर केबिन में फंस गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। टायर ब्लास्ट की तेज आवाज और ट्रक पलटने की गड़गड़ाहट से आसपास का इलाका दहल गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचे तो देखा ट्रक पूरी तरह पलटा हुआ था और ड्राइवर केबिन में फंसा कराह रहा था। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए रेस्क्यू शुरू किया।ग्रामीणों ने केबिन से ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तुरंत पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ट्रक पलटने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.