कानपुर, जुलाई 15 -- सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंचकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई अन्य वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज रफ्तार ट्रक गंगागंज मोड़ से रूमा की ओर जा रहा था। भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ा और फिर दोनों लेन पार करते हुए सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय करबिगवां निवासी अजय मिश्रा अपने वाहन के साथ वहीं खड़े थे। ट्रक को अपनी ओर आता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने...