हरदोई, अगस्त 13 -- मल्लावां (हरदोई), संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दादा और उनकी पोती घायल हो गए। सूचना पर यूपीडीए की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बिहार के दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर गांव निवासी उदयलाल झा अपनी पोती आद्या वत्सल के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे के चैनेज 367.300 पर अचानक कार का अगला टायर फट गया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडीए की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया। सीएचसी के डॉ. दिव्यांशु वाजपेई ने ब...