फिरोजाबाद, मार्च 27 -- थाना नारखी के चनौरा कट के समीप कैंटर पलटने से चालक घायल हो गया। उसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया है। राजस्थान जनपद भरतपुर क्षेत्र के गांव नगला बैर निवासी 36 वर्षीय हेमराज पुत्र पपईया शुक्रवार को अपने कैंटर में सामान भरकर बिहार जा रहा था।थाना नारखी क्षेत्र के चनौरा कट के समीप केंटर के आगे का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे कैंटर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने चालक को बाहर निकाला। लोगों की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वह उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.