मेरठ, फरवरी 6 -- मेरठ गगोल रोड स्थित हवाई पट्टी के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार आई-20 कार का अगला टायर अचानक फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए बीच में लगे पोल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कार चालक सत्येंद्र पुत्र गोवर्धन निवासी गगोल गांव घायल हो गया। परतापुर थाना प्रभारी ने बताया गनीमत रही कार में लगे दोनों एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद गगोल रोड पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.