फिरोजाबाद, जुलाई 28 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 55 किमी पर वैगनार कार का टायर फटने कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस से शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। मंगलवार की दोपहर राम कमल अवस्थी पुत्र अवध बिहारी अवस्थी निवासी सिरोली कानपुर अपनी पत्नी सुनीता, बेटी शिखा अपने कार चालक अजय सैनी पुत्र राजकुमार के साथ अपनी वैगनार कार से कानपुर से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस से होकर जयपुर इलाज के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के 55 किमी के पास पहुंची ही थी तभी कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से गाडी टकराकर पलट गई।जहां तीन लोगों को सामान्य चोट आई वहीं कमल अवस्थी गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉले...