टायर फटने से कार चार पांच पलटी खाकर खंती में गिरी, चालक की मौत
उरई, जून 29 -- जालौन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर को उरई से जालौन जा रही तेज़ रफ़्तार कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर चार- पांच पलटी खाकर खंती में जा पलटी जिससे कार चला रहे युवक की मौत हो गई। हादसे मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर को जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी इमरान खां 27 वर्षीय पुत्र छोटे खां कार से उरई से जालौन आ रहे थे। भिटारा के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया। टायर फटने के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर 4-5 पलटी खाकर पलट गयी। दुर्घटना में कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.