बदायूं, सितम्बर 4 -- हरदोई के डहेलिया से दिल्ली सलेमपुर जा रही करीब 100 यात्रियों से भरी डबलडेकर बस का अचानक अगला टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और मामूली रूप से घायल सभी को मौके पर ही इलाज कराया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई और बड़ा हादसा टल गया। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 207 के पास हुआ। यहां हरदोई के डहेलिया से दिल्ली के सलेमपुर जा रही डबलडेकर बस का अगला टायर अचानक फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे में फूल सिंह 40 वर्ष निवासी रसूलपुर, पिहानी हरदोई, रमेश 22 वर्ष निवासी हरेरापुर, मोहम्मदी लखीमपुर, अमित 18 वर्ष, गंगाराम 50 वर्ष, अनुज कुम...