मऊ, मार्च 8 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ग्रामसभा रानीपुर के पास रविवार की सुबह एक गिट्टी लदे ट्रक का अगला टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट नीचे खाई में गिर गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रक के केबिल में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने कार्रवाई की। मुजफ्फरनगर से गिट्टी लादकर एक ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर बिहार जा रहा था। अभी वह रास्ते में ग्रामसभा रानीपुर के समीप स्थित पॉइंट संख्या 279.1 पर पहुंचा तो ट्रक के अगले हिस्से का बायां टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से करीब 15 फीट नीचे गहरी खाई में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.