बेगुसराय, फरवरी 10 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। एनएच-28 पर अयोध्या हसनपुर चौक के पास मंगलवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह अचानक एक ट्रक का टायर ब्रस्ट कर गया। इससे अनियंत्रित ट्रक बगल में खड़ी एक पिकअप वैन में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे एक घर में घुस गया। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इस घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इस हादसे में घर में मौजूद लोग और सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...