दुमका, मार्च 11 -- नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर नोनीहाट बस स्टैंड के समीप होंडा शोरूम में एक तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए होंडा शोरूम में प्रवेश कर गया। घटना बुधवार की रात 9 बजे की है। घटना का कारण तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर आगे का चक्का ब्लास्ट हो जाना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर काफी भागलपुर से मकई लोड कर कोलकाता की ओर काफी तेज रफ्तार से दुमका की ओर जा रही थी। इसी बीच जैसे ही नोनीहाट बस स्टैंड के समीप पहुंचा ट्रेलर आगे का चक्का ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद चालक अपना संतुलन खो दिया। इस घटना में ट्रेलर ने सड़क किनारे लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए होंडा शोरूम के केबिन की शटर तोड़ते हुए अंदर तक प्रवेश कर गया। इस घटना में चालक केबिन में ही फंसा हुआ है। चालक के गंभीर रूप से घायल होनी की जानकारी मिल रही है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.