गौरीगंज, अप्रैल 11 -- शुकुल बाजार (अमेठी), संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। किलोमीटर संख्या 64 आशीषपुर गांव के पास एक कंटेनर का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे उतर गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक राजेंद्र पुत्र सोभा राम, निवासी ग्राम इजलपुर थाना सोरीख, जिला कन्नौज, खाली वाहन लेकर छपरा से दिल्ली जा रहा था। सुबह करीब छह बजे कंडक्टर साइड का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया। सूचना मिलते ही यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी बृजपाल कनौजिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सेफ्टी टीम भी मौके पहुंचकर यातायात व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.