फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने 20 हजार टायर का टेंडर देने का झांसा देकर एक दुकानदार से छह लाख 64 हजार 820 रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-23ए निवासी गौरव 17 अप्रैल 2026 को एनआईटी तिकोना पार्क स्थित दुकान पर मौजूद थे। तभी उनके पास जेके टायर के क्षेत्रीय मैनेजर के मोबाइल नंबर से एक फोन आया। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फोन आया है कि उन्हें 20 हजारटायर का टेंडर देना है। थोड़ीदेर में आपसे बात करेगा। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में वरिष्ठ नागरिक से 64 लाख रुपये की साइबर ठगी कुछ देर उनके पास एक फोन आया। उसने खुद को इंडियन ऑयल काॅर्पेरेशन का अधिकारी बताकर बैंक गारंटी जमा करने के लिए कहा। पीड़ित ने ...