काशीपुर, जून 29 -- काशीपुर। ग्रामीणों ने ग्राम हरियावाला में एक गैस फैक्ट्री के पास अवैध रूप से टायर जलाकर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा किसान मोर्चा भरतपुर मेघावाला मंडल के उपाध्यक्ष जगतार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में जगतार सिंह ने बताया कि हरियावाला स्थित एक गैस फैक्ट्री के पास एक टायर जलाने का प्लांट संचालित हो रहा है। यहां रोजाना टायरों को जलाया जाता है, जिससे उठने वाले काले धुएं से राहगीरों का निकलना दूषित हो गया है और क्षेत्र में सांस संबंधी बीमारियां फैल रही हैं। यह भी पढ़ें- टायर जलाकर प्रदूषण फैलाने का आरोप प्रदूषण का सीधा असर आसपास की खेती और फसलों पर भी पड़ रहा है। प्रदूषण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने चेतावनी दी...