बिजनौर, जनवरी 28 -- चांदपुर नगर के बिजनौर बाईपास स्थित रचना टायर्य की दुकान में मंगलवार देर चोरों ने कुंबल लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दुकानदार अजय बसंल व प्रतीक कुमार के भाई शुभम बुधवार सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो अंदर से कुंबल लगा देख होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ला टूटा हुआ था और उसमें से सोने-चांदी के सिक्के सहित 55 हजार की नगदी चोर अपने साथ ले गए थे। दुकान बैंकों के चेक भी गायब मिले। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। पुलिस पीड़ित द्वारा सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.