आगरा, अप्रैल 5 -- सिकंदरा क्षेत्र में कंपनी के बाहर टायरों से लदी गाड़ी को चोरों ने पार कर दिया। आरोपित की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राम निवास सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह अपोलो टायर की डिलेवरी करता है। उन्हें अलीगढ़ टायर सप्लाई करने थे। तीन अप्रैल को अपोलो टायर कंपनी प्राक्षी टावर से 12 टायर लोड किए। रात को गाड़ी कंपनी के बाहर खड़ी कर दी। रात करीब 12 से दो बजे के बीच चोर गाड़ी को कंपनी के बाहर से ही चोरी कर ले गए। सुबह जब गाड़ी मौके पर नहीं मिली तो पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना सिकंदरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.