शामली, मार्च 18 -- शामली। अपर दोआब शुगर मिल्स शामली के मिल क्षेत्र में गन्ना फसल को नुकसान पहुंचाने वाले टाप बोरर कीट की पहचान और नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। बुधवार को विभिन्न गांवों में गन्ना फसल का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों ने किसानों को आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ वैज्ञानिक कीट विज्ञान डा. एसके पाण्डे व गन्ना प्रजनन संस्थान ने निदेशक गन्ना संघ लवली मलिक के साथ ग्राम गौहरपुर में गन्ना फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान टाप बोरर की वर्तमान स्थिति का आकलन कर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से इसके नियंत्रण की जानकारी दी गई। डॉ. पाण्डे ने बताया कि टाप बोरर कीट उत्तर भारत में गन्ने की फसल के लिए एक गंभीर और विनाशकारी कीट है, जो मार्च माह से सक्रिय हो जाता है तथा अप्रैल और मई में इसका प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने बताय...