लोहरदगा, सितम्बर 6 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के सुदूरवर्ती टाना भगत बहुल गांव उर्रू जामुन टोली में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की पहल पर बिजली विभाग ने गांव में 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया है। ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।बताया गया कि वज्रपात के कारण गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों के दैनिक कार्य, खेती-किसानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या सांसद के प्रतिनिधियों के समक्ष रखी थी।मामले की जानकारी मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधि सेन्हा नंदकि...