छपरा, मार्च 24 -- सजा की बिंदु पर 26 मार्च को होगी सुनवाई अभियोजन व बचाव पक्ष की दलील को सुनने के बाद निर्णय न्यूमेरिक 11 आरोपित साक्ष्य के अभाव में रिहा छपरा, नगर प्रतिनिधि। जमीन विवाद में हुई एक हत्या के मामले में मंगलवार को छपरा व्यवहार न्यायालय से अहम फैसला सामने आया, जिसने लंबे समय से चल रहे इस चर्चित केस को एक निर्णायक मोड़ दे दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए साची मिश्रा की अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए एक अभियुक्त को हत्या का दोषी ठहराया, जबकि दूसरे को गंभीर चोट पहुंचाने के अपराध में दोषी पाया गया। वहीं साक्ष्यों के अभाव में 11 अन्य आरोपितों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टाड़ी गांव निवासी केदार सिंह को न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 तथा आर्म्स एक्ट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.