भदोही, फरवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। सरकारी स्कूलों में शिक्षा तथा सुविधाओं को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकारें गंभीर हैं। इसी कड़ी में कालीन नगरी के 11 पीएमश्री और 17 पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालय समेत 28 विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच की खरीद होगी। इन विद्यालयों के बच्चों को अब जल्द ही टाटपट्टी से मुक्ति मिलेगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत फर्नीचर की खरीद की जाएगी। बता दें कि विभागीय स्तर से फर्नीचर खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 45 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। परिषदीय विद्यालयों को नर्सरी और कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सुविधा संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है। वहीं, बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करनी पड़े विद्यालयों में फर्नीचर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.